फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Campaign launched against encroachment in Ghantaghar area

Ghaziabad News: घंटाघर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched against encroachment in Ghantaghar area
गाजियाबाद। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शनिवार को तुराबनगर, घंटाघर क्षेत्र में सड़कों के फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में मामला शांत हो गया। जेसीबी लगाकर पक्के निर्माण को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन

घंटाघर क्षेत्र में चौपला मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाया गया। प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल दीपक कुमार (रिटायर्ड) ने बताया कि शहर की सड़कों पर जाम की समस्या अतिक्रमण से आ रही है। नगर आयुक्त के निर्देश पर टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया है। दुकानदारों को दुकान से बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पार्षद ने किया विरोध, कहा- देनी चाहिए थी पूर्व सूचना
पार्षद नीरज गोयल ने अभियान का विरोध किया है कि उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाना गलत है। अचानक बाजार में आने से व्यापारियों में अफरातफरी मच जाती है। पार्षद और तुराबनगर व्यापार मंडल के चेयरमैन रजनीश बंसल मौके पर पहुंचे और निगम के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश बंसल ने कहा कि निगम को बाजार में कोई भी कार्रवाई के लिए आने से पहले व्यापारियों से बात करनी चाहिए। जहां भी कोई अतिक्रमण है तो उसे व्यापारी स्वयं हटा लेते। अचानक आकार कार्रवाई करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed