फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Calls on the increased number of blood donors

ऑन कॉल ब्लड देने वालों की संख्या बढ़ी

Tue, 24 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 24 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Calls on the increased number of blood donors
रक्‍तदान
रक्तदान कइयों की जिंदगी बचाता है। इस महादान के लिए कई ऐसी संस्था और लोग हैं जो स्वेच्छा से रक्तदान करने को तत्पर रहते हैं। रक्तदान के लिए शिविर तो लगाए ही जाते हैं, इसके अलावा ऐसे लोगों की भी लिस्ट होती है जो जरूरत के समय ऑन काल रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है। गाजियाबाद की इस वेबसाइट पर एक हजार से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। सरकारी ब्लड बैंक द्वारा एक हजार से अधिक लोगों का डाटा ब्लड बैंक की साइट पर अपलोड किया गया है जो लोग इमरजेंसी के वक्त रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन


www.ghaziabad.nic.in पर 1050 लोग जुड़े हैं। जिनका नाम, पता, ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर अपलोड है। इसमें सामान्य ब्लड ग्रुप के अलावा रेयर ब्लड ग्रुप के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एके दुआ ने बताया कि जिसको भी इमरजेंसी में ब्लड की जरूरत होगी वह इनसे संपर्क कर सकता है। इस वेबसाइट से जुड़ने के  इच्छुक व्यक्ति एमएमजी के ब्लड बैंक में संपर्क कर सकते हैं।

 अमर उजाला अभियान से भी जुड़ रहे हैं लोग
महादान अभियान से जुड़ने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को इस अभियान से जुड़ने के लिए लोगों के फोन आए। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी काफी उत्साह दिखा रहे हैं।


अगर आप भी अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर रक्तदान कैंप लगाना चाहते हैं तो 0120- 4694138 नंबर पर फोन कर सकते हैं। या फिर foundation@amarujala.com पर मेल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed