{"_id":"6aa9ab77a3c36b47780ad744","slug":"calf-killed-after-being-hit-by-speeding-car-case-registered-against-driver-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24048-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बछड़े की मौत, चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बछड़े की मौत, चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर कॉलोनी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से नौ माह के बछड़े की मौत हो गई। पशु मालिक सोनू धामा ने चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सोनू धामा ने बताया कि 9 अगस्त की रात करीब आठ बजे उनके घर के सामने यह हादसा हुआ। दीपक नामक चालक ने अपनी सफेद कार से बछड़े को टक्कर मार दी। बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि चालक दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।