फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bus services to Aligarh, Chandausi, and Moradabad will be increased for Raksha Bandhan.

Ghaziabad News: रक्षाबंधन पर अलीगढ़ चंदौसी और मुरादाबाद के लिए बढ़ेंगी बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bus services to Aligarh, Chandausi, and Moradabad will be increased for Raksha Bandhan.
साहिबाबाद। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष योजना बनाई है। इस योजना के तहत अलीगढ़, चंदौसी और मुरादाबाद रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह कदम भाई-बहनों को त्योहार पर आवागमन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के अवसर पर छोटे रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने यबिस बढ़ाने की व्यवस्था की है। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर आसपास के जनपद में जाने वाले यात्रियों की भीड़ दूर-दराज रूट पर जाने वालों के मुकाबले अधिक रहती है। ऐसे में छोटे रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। एआरएम अंशुल ने बताया कि 28 अगस्त को त्योहार है ओर उससे दो दिन पूर्व बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है। रक्षाबंधन पर 200 से अधिक बसें सड़क पर उतारी जाएंगी और जिस रूट के यात्री अधिक होंगे बसों को वहां भेजा जाएगा। एआरएम ने बताया कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed