फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Burnt girl dies in fire

Ghaziabad News: अग्निकांड में झुलसी युवती की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Burnt girl dies in fire
लोनी। बेहटा हाजीपुर गांव में 12 जून को हुए अग्निकांड में मरने वालों की संख्या छह हो गई। आग में झुलसी उजमा की सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उजमा की मौत की खबर सुनते ही परिवार में फिर से मातम पसर गया।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि अग्निकांड में झुलसी शारिक की बहन उजमा (22) काे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार उजमा 70 से 80 फीसदी जल चुकी थीं। डॉक्टरों की विशेष टीम उजमा का इलाज कर रही थी। इस घटना के बाद उजमा को कुछ घंटे बाद होश तो आ गया था, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही थीं। वह परिजनों और डॉक्टर से इशारे में बात कर रही थीं। इस अग्निकांड में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। आग लगने के कारण की जांच अग्निशमन विभाग कर रहा है।
विज्ञापन


12 जून को हुआ था अग्निकांड : शारिक के मकान की दोनों मंजिल में आग लग गई थी। मकान की पहली मंजिल में कारखाना था। ऊपर की मंजिल में शारिक की पत्नी फरहीन, सात माह का बेटा शीश, बहन नाजरा, जीजा फैज, भांजी इफरा, भांजा अर्श और छोटी बहन उजमा थी। आग लगने के दौरान उजमा और अर्श को बाहर निकाल लिया गया था। दोनों आग में झुलस चुके थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्श को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इस अग्निकांड में फरहीन 25, शीश, बहन नाजरा 32, जीजा सैफुद्दीन 35 और भांजी इफरा के शव घर के अंदर सीढि़यों पर मिले थे। घटना के दौरान शारिक घर से बाहर किसी काम से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed