{"_id":"66a56e0cbd168c71820bd704","slug":"bunty-babli-abscond-with-the-car-on-the-pretext-of-test-drive-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-110769-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार हुए बंटी-बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार हुए बंटी-बबली
विज्ञापन
लोनी। बंथला स्थित दुकान से टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने बंटी और बबली कार लेकर फरार हो गए। दंपती ने कार में बैठे दुकानदार के साथी को 100 रुपये देकर बर्गर लेने के लिए कार से उतार दिया था। उसके उतरते ही वह कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
खेकड़ा बागपत में संजय तोमर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बंथला में ओम मोटर्स के नाम से पुरानी गाड़ियों के सैल परचेज की दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी दुकान पर दंपती आए और गाड़ी खरीदने की बात कहने लगे। उन्होंने ब्रेजा कार पसंद की। करीब साढ़े पांच लाख रुपये में कार का सौदा होना था। दंपती कार का टेस्ट ड्राइव लेन की बात कहने लगे। संजय ने उनकी दुकान में काम करने वाले एक युवक संजीव को दंपति के साथ भेज दिया। वह चिरोड़ी गांव की तरफ ड्राइव करने लगे। चिरोड़ी पंप के पास उन्होंने कार को रोक दिया और ठेली वाले से बर्गर लाने के लिए संजीव को भेजने लगे। उन्होंने संजीव को 100 रुपये बर्गर लेने के लिए दिए। संजीव के कार से उतरते ही चालक ने कार को सिरोली गांव की तरफ भगा दी। संजीव ने शोर मचाया, लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने संजय तोमर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार की तलाश के लिए टीम को लगा दिया है। जल्द कार को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।