{"_id":"57053dbe4f1c1b2d5cc8117c","slug":"bullion-traders-said-selling-vegetables-polished-shoe-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारियों ने सब्जी बेचकर-जूता पालिस कर जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारियों ने सब्जी बेचकर-जूता पालिस कर जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
कारोबारियों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल 35 वें दिन भी जारी रही। सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को जूता पालिस करके और सब्जी बेचकर विरोध जताया। इससे जो कमाई हुुई है, उसे प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। ज्वैलर्स का एलान है कि मांग ापूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी गौरव गर्ग, ज्वैलर्स एसोसिएशन के रवि वर्मा और मेढ़ ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में सौ से ज्यादा कारोबारी चौपला मंदिर धरना स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान सर्राफा कारोबारियों और कारीगरों ने जूता पालिस कर अपनी बदहाली का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वीवीआइपी ज्वेलर्स एसोसिएशन और हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के लोग दोपहर करीब डेढ़ बजे साहिबाबाद सब्जी मंडी पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक ढ़ाई हजार रुपये की सब्जी बेची। उन्होंने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
ज्वेलर्स एकजुट होकर केंद्र सरकार के ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने का पूरा विरोध करते रहेंगे। नकुल वर्मा, मोहन प्रसाद जौहरी, जय प्रकाश, ऋषि सिंह, सुनील गुप्ता, रत्ननेश जैन, लियाकत अली, बंटी शर्मा, संजय, धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।