फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullies riding a car attacked a young man with a knife

Ghaziabad News: कार सवार दबंगों ने युवक पर चाकू से किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Bullies riding a car attacked a young man with a knife
मोदीनगर। निवाड़ी में मुख्य मार्ग स्थित बाजार में खड़े युवक पर कार सवार दबंगों ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया फिर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भेजा गया।पुलिस ने दो नामजद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

निवाड़ी के पैंगा मार्ग निवासी निक्की पुत्र राकेश कुमार देर रात अपने दोस्त शान के साथ मुख्य मार्ग स्थित बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के सामने खड़े थे। निक्की के अनुसार तभी एक कार वहां आकर रुकी और कार में सवार छह युवकों ने गाली-गलौज करते हुए निक्की पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने निक्की पर चाकू से भी वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार लेकर भाग गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार दीनू का छोटा लड़का व अनस निवासी कस्बा निवाड़ी और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed