{"_id":"69bacb700e53c16b450c19e3","slug":"bullies-entered-a-shop-and-molested-a-woman-in-ghaziabad-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद में दुकान पर महिला को अकेला देख घुसे दबंग, पहले की छेड़छाड़, फिर मारपीट के बाद धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद में दुकान पर महिला को अकेला देख घुसे दबंग, पहले की छेड़छाड़, फिर मारपीट के बाद धमकाया
Wed, 18 Mar 2026 09:35 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:35 PM IST
सार
इंद्रगढ़ी में महिला ने दो युवकों पर दुकान में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और 10-11 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में उससे मारपीट हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांर्तगत ग्राम इन्द्रगढ़ी डासना देहात इलाके में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। इन्द्रगढ़ी निवासी एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, छेड़छाड़ और नकदी लूटने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने अपनी और अपने पति की जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, वह अपनी दुकान पर अकेली थी, तभी गांव के ही वारिस सैफी और शाहिद सैफी पुत्रगण जुम्मा वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले महिला के पति के बारे में पूछताछ की और फिर अभद्रता व गाली-गलौच शुरू कर दी। जब पीड़िता के पति वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी आरोपियों ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की, शोर सुनकर जब आसपास के दुकानदार इकट्ठा हुए, तब जाकर दंपती की जान बची। पीड़िता का आरोप है कि इस आपाधापी में दुकान का सामान तितर-बितर हो गया और गल्ले में रखे 10 से 11 हजार रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि 112 नंबर पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने रसूख की धौंस देते हुए कहा कि पुलिस में हमारे अधिकारी हैं, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीड़िता ने मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता की दी शिकायत के अनुसार आरोपियों वारिस व शाहिद पुत्रगण जुम्मा निवासी इन्द्रगढ़ी डासना देहात मसूरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।