{"_id":"66728d30775f968f890acc3e","slug":"bullies-beat-the-dog-fiercely-and-tore-the-woman-s-clothes-in-the-crossing-republik-police-station-area-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता की हदें पार: दबंगों ने कुत्ते को जमीन पर पटका, विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़े; बेजुबां ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूरता की हदें पार: दबंगों ने कुत्ते को जमीन पर पटका, विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़े; बेजुबां ने तोड़ा दम
Wed, 19 Jun 2024 01:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:36 PM IST
सार
महिला ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता गली में टहल रहा था। तभी कुत्ते के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। वह बाहर गई तो देखा कि पड़ोसी प्रदीप कुत्ते को पहले पीट रहा था। इसके बाद उसने कुत्ते को पीछे से पकड़ कर जमीन पर कई बार पटका।
विज्ञापन
Ghaziabad News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुत्ते को जमीन पर पटक कर मारने का विरोध करने पर महिला के दबंगों ने कपड़े फाड़ दिए। मामले में महिला ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता गली में टहल रहा था। तभी कुत्ते के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। वह बाहर गई तो देखा कि पड़ोसी प्रदीप कुत्ते को पहले पीट रहा था। इसके बाद उसने कुत्ते को पीछे से पकड़ कर जमीन पर कई बार पटका। इससे कुत्ता चोटिल हो गया और उसकी कुछ देर में ही मौत हो गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो प्रदीप ने पहले ईट से उनके सिर पर वार किया। इसी बीच प्रदीप के पिता लोकनाथ, मां लाजवंती भी आ गई। तीनों ने मिलकर उनके कपड़े फाड़ दिए और उनको अर्धनग्न कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उनको पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनको लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां करीब 20 दिन उनका उपचार चला। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस आयुक्त से की। पुलिस आयुक्त ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी
विज्ञापन