{"_id":"6660f29f679669b9d7073804","slug":"bullies-attacked-young-man-with-knife-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-109362-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दंबंगो ने युवक पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दंबंगो ने युवक पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में दबंगों ने युवक और उसके साले के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट की। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और कैंची से वार कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
संगम विहार कॉलोनी में शमशाद परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने जीजा इरफान के साथ काम खत्म कर घर की ओर जा रहे थे अचानक दिलशाद उसका भाई इरशाद और बबलू ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। पीड़ित ने विरोध किया तो इरशाद ने चाकू से हमला कर दिया। इरफान की गर्दन व हाथ में चोट आई है। इरशाद के हाथ में चाकू व दिलशाद के हाथ में कैंची थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इरशाद के पिता फूल बाबू भी मारपीट में शामिल थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दिलशाद, इरशाद, फूलबाबू और बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।