फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulldozers to raze properties of eight miscreants in Khoda.

Ghaziabad News: खोड़ा में आठ बदमाशों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers to raze properties of eight miscreants in Khoda.
गाजियाबाद। प्रदेशभर में अपराधियों का गढ़ माने जाने वाले खोड़ा में पुलिस और प्रशासनिक टीम संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बदमाशों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। सूर्या हत्याकांड के बाद एक्शन मूड में आई कमिश्नरेट पुलिस अब खोड़ा में रहने वाले आठ कुख्यात बदमाशों से अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति का ब्योरा मांगेगी।
विज्ञापन

इसके लिए बृहस्पतिवार यानी आज बदमाशों के घर पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। दो सप्ताह में संपत्ति का ब्योरा न देने पर बुलडोजर चलेगा। डीसीपी सिटी व ट्रांस हिंडन जोन धवल जायसवाल ने बताया कि जनपद में खोड़ा अपराधियों की शरणगाह बन गया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक खोड़ा में अपराधियों ने बंजर जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से मकान, दुकान, शोरूम और व्यावसायिक बिल्डिंग बना ली हैं।
विज्ञापन

गत दिनों पुलिस टीम ने खोड़ा और लोनी क्षेत्र में अभियान चलाकर अपराधियों का सत्यापन किया। खोड़ा में 314 और लोनी में 159 कुल 473 स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इनमें तीन हजार से अधिक अपराधियों का सत्यापन किया गया। इनमें से करीब एक हजार बदमाश किराये का मकान छोड़कर जनपद से पलायन कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल में सामने आया है कि खोड़ा में आठ बदमाश ऐसे हैं, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं और प्रदेशभर में अपराध कर खोड़ा में शरण ले रहे हैं। इन बदमाशों ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। बृहस्पतिवार को पुलिस चिह्नित आठ बदमाशों की 18 संपत्तियों पर नोटिस चस्पा करेगी। इन्हें दो सप्ताह में जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनकी संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा या सीजिंग की जाएगी।

......

अपराधमुक्त खोड़ा बनाना है उद्देश्य

डीसीपी धवल जायसवाल के मुताबिक खोड़ा में समय-समय पर अपराधियों को चेताया गया, जेल भेजे गए, कुर्क संपत्ति और जिलाबदर आदि की कार्रवाई की गई। इसके बावजूद भी अपराधी अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रथम चरण में खोड़ा और दूसरे चरण में लोनी के बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्रदेश भर में जनपद की शाख पर बट्टा लगा रहे खोड़ा के बदमाशों पर सख्ती कर क्षेत्र को अपराधमुक्त कराने का उद्देश्य है।

......

खोड़ा के बदमाशों की सत्यापन रिपोर्ट

-अपराधियों को सत्यापन - 1091

-घर पर मौजूद मिले - 467

-अपराध न करने की शपथ लेने वाले - 465

-घरों से भागे अपराधी - 597

-जेल में बंद अपराधी - 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed