फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulldozer used on illegal construction, 12 shops demolished

Ghaziabad News: अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला, 12 दुकानें कराई ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer used on illegal construction, 12 shops demolished
गाजियाबाद। अवैध निर्माणों के विरुद्ध जीडीए लगातार कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को प्रवर्तन जोन दो के तहत अवैध ढंग से बस रहीं रहीं चार कॉलोनियों और 12 दुकानों को जीडीए ने ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

मोदीनगर के ग्राम सीकरी कला में 21000 वर्ग मीटर में बुलाकी दास द्वारा विकसित कॉलोनी, अबूपुर में 8000 वर्ग मीटर में मालिक जस्सर की कॉलोनी, इसी गांव में कपिल चौधरी द्वारा 12000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही कॉलोनी के निर्माण को जीडीए की टीम ने ध्वस्त करा दिया। अबूपुर में ही 10000 वर्ग मीटर में कपिल त्यागी की कॉलोनी और दुर्गेश चौधरी की 12 दुकानों पर जीडीए का बुलडोजर चला। अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अनाधिकृत कॉलोनियों में भूखंडों की चहारदीवारी, सड़क निर्माण, विद्युत पोल आदि का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान विकासकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल और ने स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed