{"_id":"6294692b50b20802316c1623","slug":"bulandshahr-wall-of-under-construction-building-collapse-1-child-died-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, 10 लोग घायल
Mon, 30 May 2022 12:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 30 May 2022 12:38 PM IST
सार
पाठशाला का अभी गुरुकुल के रूप में पंजीकरण नहीं हुआ था, इसका निर्माण दिल्ली के शाहदरा निवासी राजेंद्र व रंजीत यादव और बिहार निवासी शशिकांत की ओर से कराया जा रहा था।
विज्ञापन
bulandshahr wall collapse
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गोविला गांव में नेतिया पाठशाला गुरुकुल का निर्माण चल रहा था। रविवार रात को गुरुकुल निर्माण को लेकर रामकथा का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन स्थित नेतिया गुरुकुल से 10 बच्चों को लाया गया था। रविवार रात को संचालक शशिकांत रामकथा कर रहे थे, इस दौरान करीब 12 बच्चे और 15 -16 ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
रात को करीब 8 बजे तेज आंधी-बारिश आई। ऐसे में निर्माणाधीन इमारत की दीवार टूट कर गिरने लगी। इमारत के अंदर बैठे ग्रामीण और बच्चे वहां से भागने लगे, लेकिन कुछ बच्चे एक कमरे में रह गए थे। कमरे के ऊपर लगी सीमेंट की टीन नीचे गिर गई।
विज्ञापन
इसमें मूल रूप से झारखंड के रांची में थाना अनगढ़ा निवासी चन्दन वेदिया (14) पुत्र सोहरिया वेदिया नीचे दब गया। इसके साथ ही चार अन्य बच्चे भी दब गए थे। सभी घायलों को झाझर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया और अन्य बच्चों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
पंजीकृत नहीं था गुरुकुल
पाठशाला का अभी गुरुकुल के रूप में पंजीकरण नहीं हुआ था, इसका निर्माण दिल्ली के शाहदरा निवासी राजेंद्र व रंजीत यादव और बिहार निवासी शशिकांत की ओर से कराया जा रहा था।
घायलों के नाम
घटना में पश्चिम बंगाल निवासी 12 वर्षीय श्याम सुंदर, जम्मू कश्मीर निवासी 12 वर्षीय जगतगुरु, बिहार निवासी 13 वर्षीय आयुष तिवारी, 13 वर्षीय श्रवण कुमार वृंदावन गुरुकुल के बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा जहांगीरपुर के गोविला गांव निवासी 6 साल का दिव्यांश, कंचन सिंह, अंजलि, गंभीर सिंह, अनिकेत, लक्ष्मी घायल हैं।
60 साल के बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी टूटी
हादसे में 60 वर्षीय अमरपाल सिंह की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, जिनको बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।