फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr teacher slaps student badly his left ear drum damaged for talking in clas

क्लास में बात करने की सजा: शिक्षक ने बरसाए चांटे और घूंसे, छात्र के बाएं कान का पर्दा फटा

Wed, 27 Apr 2022 03:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Apr 2022 03:04 PM IST
सार

बेटे ने घर लौटकर घटना की जानकारी दी, लेकिन उस वक्त शिक्षक की पिटाई को सामान्य मानकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में कान में दर्द की शिकायत पर जांच कराने पर पता चला कि उसके कान का पर्दा फट गया है।

विज्ञापन
Bulandshahr teacher slaps student badly his left ear drum damaged for talking in clas
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में खुर्जा रोड स्थित एक स्कूल में शिक्षक के घूंसा मारने पर छात्र के कान का पर्दा फट गया। आरोप है कि साथी छात्र से बातचीत करने पर उसे इतनी बड़ी सजा दी गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अजीत सिंह सिरोही ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कर बताया कि उनका पुत्र खुर्जा रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। 21 अप्रैल को 8वें पीरियड में साथी छात्र से बातचीत करने पर एक शिक्षक ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शिक्षक ने छात्र पर चांटे और घूंसे बरसाए। इससे छात्र के उल्टे कान का पर्दा फट गया है। पुत्र ने घर लौटकर घटना की जानकारी दी, लेकिन उस वक्त शिक्षक की पिटाई को सामान्य मानकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में कान में दर्द की शिकायत पर जांच कराने पर पता चला कि उसके कान का पर्दा फट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है, हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 

2012 में शिक्षक की पिटाई से हो गई थी छात्र की मौत
शिक्षक की पिटाई से छात्र के घायल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। वर्ष 2012 में जहांगीराबाद क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षक की पिटाई से तीसरी कक्षा के एक बच्चे की मौत हो गई थी। बताया गया था कि शिक्षक ने किसी बात को लेकर आठ वर्षीय छात्र की बेंत से पिटाई कर दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। दूसरा मामला वर्ष 2017 का है। जब स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय छात्र की शिक्षक ने पिटाई कर दी थी। छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपनी भूगोल की किताब लेकर स्कूल नहीं पहुंचा था। छात्र की पीठ, टांग और नाजुक अंगों में चोट आई थी। 

मामले में शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। यदि शिक्षक ने इस तरह छात्र की पिटाई की है तो वह गलत है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed