{"_id":"63d0f7ecca6994016f1488bf","slug":"bulandshahr-man-mentally-unstable-attack-girl-on-face-by-knife-for-stopping-him-to-spit-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहूलुहान: थूकने पर टोकना पड़ा महंगा, युवक ने छात्रा के मुंह पर कर दिया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहूलुहान: थूकने पर टोकना पड़ा महंगा, युवक ने छात्रा के मुंह पर कर दिया चाकू से हमला
Wed, 25 Jan 2023 03:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Jan 2023 03:05 PM IST
सार
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि छात्रा की ओर से लिखित शिकायत दी जा रही है।
विज्ञापन
छात्रा के चेहरे पर चाकू से वार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा स्थित गांधी रोड पर बुधवार सुबह कॉलेज जाते वक्त छात्रा पर मंदबुद्धि ने चाकू से हमला कर दिया। फराना गांव निवासी साक्षी खुर्जा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा है।
बुधवार सुबह साक्षी रोज की तरह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। वह ऑटो से जेवर अड्डा चौराहे पर उतर गई। वहां से गांधी रोड की ओर जा रही थी। तभी बीच रास्ते में एक मंदबुद्धि युवक ने थूक दिया।
छात्रा ने इस बात को लेकर युवक को टोका तो आरोपी ने पास में खड़ी फल की ठेली से चाकू उठाकर वार कर दिया। चाकू छात्रा के चेहरे पर लगा। इसमें छात्रा लहूलुहान होकर गिर गई तो आसपास के दुकानदारों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
वहीं लोगों ने आनन-फानन छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि छात्रा की ओर से लिखित शिकायत दी जा रही है। पुलिस को प्रथमदृष्टया आरोपी युवक मनबुद्धि लग रहा है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।