Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr: main accused in sog attack shahid arrested

एसओजी पर हमले का मुख्य आरोपी शाहिद उर्फ घोड़ी का बच्चा गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr: main accused in sog attack shahid arrested
बुलंदशहर।नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी में बीते दिनों दबिश को गई एसओजी टीम पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को नगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। उसके अन्य साथियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  गौरतलब है कि गत ११ जुलाई को एसओजी की एक टीम नगर के मोहल्ला सरायकाजी में हत्या के मामले में वांछित अपराधी शाहिद उर्फ घोड़ी का बच्चा के यहां दबिश देने के लिए गई थी। लेकिन, आरोपी ने एसओजी टीम पर अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें आरोपियों ने जमकर पथराव व फायरिंग की थी। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में एसओजी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आरोपी के अन्य छह साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी २५ हजार रुपये का इनामी शाहिद उर्फ घोड़ी का बच्चा पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला सराय काजी फरार चल रहा था। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि शाहिद नगर के धमैड़ा तिराहे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से अवैध असलाह भी बरामद किया गया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed