{"_id":"60a5188f50b9fa10404d338a","slug":"bulandshahr-khanpur-police-station-inspector-gets-threatening-calls-police-probing-matter-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: इंस्पेक्टर को आ रहे धमकी भरे फोन, एक घर मेें दबिश से नाराज है आरोपी, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: इंस्पेक्टर को आ रहे धमकी भरे फोन, एक घर मेें दबिश से नाराज है आरोपी, ऑडियो वायरल
Wed, 19 May 2021 07:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 19 May 2021 07:24 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के आदेश पर खानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धमकी
विस्तार
बुलंदशहर के खानपुर थाना प्रभारी नरेश शर्मा को फोन पर एक व्यक्ति धमका रहा है। आरोपी युवक का इंस्पेक्टर से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खानपुर थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र सिंह जादौन द्वारा किसी मामले में एक घर में जाकर दबिश दी गई थी।
विज्ञापन
इससे नाराज बिलाल नामक एक युवक ने इंस्पेक्टर को फोन किया। यही काफी नहीं था कि उसने उक्त दरोगा की शिकायत करते हुए उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। आरोपी युवक खुद को होम मिनिस्ट्री में कार्यरत बता रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के आदेश पर खानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।