फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr corona suspected women found at her home

अस्पताल से भागकर अपने घर पहुंच गई थीं दोनों कोरोना संदिग्ध महिलाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr corona suspected women found at her home
जहांगीराबाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया है। गौरतलब है कि जहांगीराबाद के एक गांव निवासी दो महिलाओं को बीते दिनों फरीदाबाद से लौटने पर पुलिस-प्रशासन द्वारा 14 दिन के लिए क्वारंइटीन करा दिया था। बुधवार सुबह दोनों महिलाओं को बुखार आया, जिस पर ग्राम प्रधान की सूचना पर उन्हें जिला अस्पताल जांच के लिए भेज दिया गया। जिला अस्पताल में दोनों महिलाओं को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठाकर दोनों महिलाएं बुधवार शाम के वक्त अस्पताल से निकल गईं। इसका पता चलने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल ही मामले की सूचना नगर पुलिस को दी गई। नगर पुलिस द्वारा जहांगीराबाद पुलिस को सूचित कर दिया गया। जहांगीराबाद पुलिस ने रात के वक्त दोनों महिलाओं को उनके घर से बरामद कर लिया। दोनों महिलाओं ने पुलिस को जानकारी दी कि अस्पताल में भीड़ के चलते उनकी जांच नहीं हो पा रही थी। ऐसे में वह खुद ही अस्पताल से लौट आईं। जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed