फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr co worker sexually assaulted minor girl for two years made video and threaten to viral

बुलंदशहर: सहकर्मी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक किया शोषण

Tue, 22 Feb 2022 12:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Feb 2022 12:32 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी निशांत के खिलाफ दुष्कर्म, समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Bulandshahr co worker sexually assaulted minor girl for two years made video and threaten to viral
- फोटो : Social media

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद सहकर्मी द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि सहकर्मी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। वीडियो को डिलीट करने के लिए उसने 50 हजार रुपये की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि तीन वर्ष से उसकी बहन औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती थी। उस समय उसकी आयु 16 वर्ष थी। उसके साथ काम करने वाले गांव सिरोधन निवासी निशांत ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वह दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले एक साल से वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वीडियो को डिलीट करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इस दौरान दबाव बनाने के लिए निशांत ने वीडियो को उसके जीजा के मोबाइल पर भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी निशांत के खिलाफ दुष्कर्म, समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed