{"_id":"61f923b909b5ce4e960dde2d","slug":"bulandshahr-broker-attacks-arto-accused-ran-away-after-furor-police-file-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: एआरटीओ पर दलाल ने बोला हमला, मारपीट के बाद आरोपी फरार, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: एआरटीओ पर दलाल ने बोला हमला, मारपीट के बाद आरोपी फरार, ये है पूरा मामला
Tue, 01 Feb 2022 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:42 PM IST
सार
मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम परीक्षा कक्ष में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक दलाल एक युवक को पहले परीक्षा दिलाने का दबाव बनाने लगा और उसके बाद
विज्ञापन
एआरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर में संभागीय परिवहन कार्यालय में मंगलवार को एक दलाल ने पहले परीक्षा कराने को लेकर एआरटीओ प्रशासन पर हमला बोल दिया। हमला करने से पूर्व आरोपी द्वारा अभद्रता की गई और भाग खड़ा हुआ। हमले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं, एआरटीओ ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सरकारी कार्यालय में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।
संभागीय परिवहन कार्यालय के कक्ष संख्या 10 में लर्निंग लाइसेंस बनवाने को आवेदकों द्वारा परीक्षा देने का प्रावधान है। हालांकि पिछले माह से यह सुविधा भी लोगों को घर बैठे देने की छूट दे दी गई। घर बैठे परीक्षा न देने वाले आवेदक अभी भी कार्यालय पर पहुंचकर परीक्षा दे रहे हैं।
मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम परीक्षा कक्ष में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक दलाल एक युवक को पहले परीक्षा दिलाने का दबाव बनाने लगा। नियमानुसार परीक्षा की बात कहने पर दलाल अभद्रता पर उतर आया और एआरटीओ प्रशासन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए एआरटीओ प्रशासन पर हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
आरोपी दलाल अंजाम भुगत लेने की धमकी देकर मौके पर से भाग खड़ा हुआ। मारपीट में एआरटीओ प्रशासन केे नाक, मुंह और गर्दन पर चोटें आई है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
परिसर के अंदर अनाधिकृत रूप से बैठता है युवक
अफसरों के अनुसार कार्यालय परिसर में काफी संख्या में लोग मेज-कुर्सी डालकर अनाधिकृत रूप से बैठे रहते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से कार्य कराने के एवज में अवैध उगाही करते है। इन पर पूर्व में जिला प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की गई। इसके कुछ दिन बाद दोबारा दलालों ने कब्जा जमा लिया।
एआरटीओ से मारपीट के बाद कार्यालय हुआ बंद
एआरटीओ प्रशासन पर हुए हमले के बाद कर्मियों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यालय बंद कर दिया। कार्यालय बंद हो जाने पर परिसर के आस-पास स्थित सभी दुकानों के भी शटर गिर गए।
प्रतिदिन की तरह कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक दलाल आया और पहले काम कराने के लिए दबाव बनाने लगा। शोर मचाने पर कार्य से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपी ने हमला बोल दिया। आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।- मोहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन
मामले में तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी