{"_id":"627cd6e62a34f43ac7441201","slug":"bulandshahr-8-month-old-died-in-suspicious-condition-body-found-in-ruins","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: 8 माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के बाहर खंडहर में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: 8 माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के बाहर खंडहर में पड़ा मिला शव
Thu, 12 May 2022 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 May 2022 03:14 PM IST
सार
नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पोस्टमार्टम के आधार पर ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक समर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के मऊ खेड़ा गांव के पास एक खंडहर में 8 माह के बच्चे का पड़ा मिला। बच्चे की पहचान गांव निवासी समर पुत्र अलकास के रूप में हुई। पीड़ित अलकास ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बुधवार की रात घर में सोया था, सुबह करीब 6:00 बजे जब गांव में शोर हुआ तो परिजन जागे पर बच्चा वहां नहीं था।
एक खंडहर में बच्चे का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो समर का शव वहां पड़ा हुआ था। बच्चे के मुंह और नाक से खून आ रहा था, जबकि गर्दन पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।