{"_id":"63286d3ed1a2f74fbe15f395","slug":"bulandshahar-villagers-beat-up-youth-in-woman-dress-on-suspicion-of-child-lifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: महिला के वेशभूषा में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, बच्चा चोर होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: महिला के वेशभूषा में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, बच्चा चोर होने की आशंका
Mon, 19 Sep 2022 06:54 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, नरसेना (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरसेना (बुलंदशहर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:54 PM IST
सार
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव थाना के समीप महिला के भेष में घूम रहे युवक को सोमवार शाम ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को भी यही युवक महिला के भेष में घूम रहा था।
विज्ञापन
बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा
- फोटो : istock
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने महिला के भेष में घूम रहे एक युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आशंका है कि आरोपी युवक बच्चा चोरी के लिए वेशभूषा बदल कर घूम रहा था। वहीं, पुलिस की जांच में आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव थाना के समीप महिला के भेष में घूम रहे युवक को सोमवार शाम ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को भी यही युवक महिला के भेष में घूम रहा था। बच्चा चोर समझकर जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। लेकिन, रविवार को पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
सोमवार को आरोपी की पिटाई के बाद सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना पुलिस ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। युवक पड़ोसी गांव मढैया माली का रहने वाला है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन