फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Two migrant workers killed, 12 injured in road accident

सड़क हादसे में दो प्रवासी कामगारों की मौत, 12 घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Two migrant workers killed, 12 injured in road accident
घायलों को एम्बुलेंस में चढ़ाते कर्मी और मौके पर मौजूद डीएम व एसएसपी। - फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खुकड़ा गाँव के पास मेरठ-बदायूँ हाईवे पर प्रवासी मज़दूरों से भरी मैक्स पिकअप वैन इलेक्ट्रिक पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो प्रवासी कामगारों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 12 कामगार घायल हो गए, जिनमें से पांच को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि गुजरात के सूरत से 14 प्रवासी कामगार बिजनौर के नगीना के लिए 18 तारीख को चले थे। मध्य प्रदेश में इनकी गाड़ी खराब हो गई। वहां से पिकअप करके यह सभी लोग जा रहे थे। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खुकड़ा गांव के पास इनकी गाड़ी बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में बिजनौर के नगीना के दो कामगारों की मौत हो गई। पांच गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सात अन्य घायलों को सीएचसी शिकारपुर में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर पहुँचकर डीएम और एसएसपी ने घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed