{"_id":"638f1538212dc323a60b9672","slug":"bulandshahar-miscreant-absconding-in-truck-robbing-was-shot-in-an-encounter-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: मुठभेड़ के दौरान पुलिस कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली, ट्रक लूट में चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: मुठभेड़ के दौरान पुलिस कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली, ट्रक लूट में चल रहा था फरार
Tue, 06 Dec 2022 03:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 06 Dec 2022 03:43 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार लुटेरे जीशान का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर आधा दर्जन संगीन मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते सिकंदराबाद के सीओ
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
ट्रक लूट के एक मामले में फरार चल रहा एक बदमाश मंगलवार को पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बीते दिनों एक ट्रक को लूटने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद मामले में वांछित बदमाश जीशान की तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस को नामजद अभियुक्त की गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने गुलावठी क्षेत्र के जिरावठी में टीम बनाकर घेराबंदी कर दी। तय समय पर एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसे रुकने के लिए कहा लेकिन आरोपी भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक किया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार लुटेरे जीशान का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर आधा दर्जन संगीन मुकदमें दर्ज हैं।