फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar lockdown FIR registered against former MLA Guddu Pandit

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahar lockdown FIR registered against former MLA Guddu Pandit
बुलंदशहर। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में लॉकडाउन लागू है। वहीं, अब नगर पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि पूर्व विधायक द्वारा प्रवासी मजदूरों को रोककर उन्हें अपने आवास पर बुलाकर खाना-पीना उपलब्ध कराया गया। दो दिन पूर्व ही नगर पुलिस की ओर से पूर्व विधायक को नोटिस जारी किया गया था। गौरतलब है कि बीते दिन नगर पुलिस की ओर से पूर्व विधायक को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया कि पूर्व विधायक द्वारा रास्ते से घर लौटते प्रवासी मजदूरों को अपने आवास पर खाने-पीने की वस्तुओं को वितरित करने का लालच देकर बुलाया जा रहा है। इससे कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। नोटिस के माध्यम से पूर्व विधायक को कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर नगर पुलिस द्वारा पूर्व विधायक के खिलाफ महामारी अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ यह चौथा मामला दर्ज हुआ है। इससे पूर्व गुड्डू पंडित पर डिबाई, अनूपशहर और नगर कोतवाली में ही लॉक डाउन के उल्लंघन के मामले में तीन रिपोर्ट दर्ज है। वहीं, पूर्व विधायक ने बताया कि वह जनसेवा के कार्य करते रहेंगे। जनसेवा का कार्य करने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed