फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar khurja The old woman was killed by hitting the head with a heavy object

भारी चीज से सिर पर प्रहार कर वृद्धा की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar khurja The old woman was killed by hitting the head with a heavy object
खुर्जा। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फराना में भारी चीज से सिर पर प्रहार कर विधवा वृद्धा की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फराना निवासी अंगूरी देवी (60) अपने पति धनीराम की मौत के बाद से घर पर अकेली रहती थी। कभी-कभी देखरेख के लिए महिला का भतीजा बबलू निवासी गांव सुनपेड़ा थाना ककोड़ आता जाता रहता था। मंगलवार रात महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई। कुछ ग्रामीणों ने महिला का शव घर पर पड़ा हुआ देखा, तो फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना खुर्जा देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में धराऊ चौकी प्रभारी अनोखेपुरी ने बताया कि संपत्ति विवाद के चलते महिला की हत्या की गई है। मृतका के भतीजे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed