फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahar Five drowned during Ganga bath one body recovered three missing

बुलंदशहर: गंगा स्नान के दौरान पांच डूबे, एक का शव बरामद, तीन लापता 

Mon, 16 May 2022 11:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा/अहार (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा/अहार (बुलंदशहर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 16 May 2022 11:13 PM IST
सार

नरौरा के गांधीघाट पर रविवार रात 12 बजे के बाद गंगा स्नान कर रहे दो किशोर गहरे पानी में जाने के कारण तेज बहाव की चपेट में आ गए। घाट पर मौजूद तैराकों ने 16 वर्षीय शिवम पुत्र सुधीर कुमार निवासी गांव भोजपुर थाना हरदुआगंज अलीगढ़ को सकुशल बचा लिया।

विज्ञापन
Bulandshahar Five drowned during Ganga bath one body recovered three missing
ब्रजघाट में गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान पांच श्रद्धालु डूब गए। इस दौरान गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए अलीगढ़ निवासी एक किशोर को बचा लिया। जबकि एक किशोर का शव सोमवार शाम बरामद हुआ। तीन अन्य अब भी लापता हैं। गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


नरौरा के गांधीघाट पर रविवार रात 12 बजे के बाद गंगा स्नान कर रहे दो किशोर गहरे पानी में जाने के कारण तेज बहाव की चपेट में आ गए। शोरशराबा सुन घाट पर मौजूद तैराकों ने 16 वर्षीय शिवम पुत्र सुधीर कुमार निवासी गांव भोजपुर थाना हरदुआगंज अलीगढ़ को सकुशल बचा लिया। किशोर के साथ में बहे विश्वास पुत्र सुशील कुमार करीब 16 वर्ष निवासी ग्राम भोजपुर थाना हरदुआगंज पानी में डूब गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि विश्वास का शव सोमवार शाम गांधीघाट के निकट श्मशान घाट से बरामद हुआ। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। दूसरी ओर नरवर गंगाघाट पर सोमवार को दिन में स्नान के दौरान 19 वर्षीय अंकित मौर्या पुत्र अशोक मौर्या निवासी गांव मऊ कठेर थाना बहजोई, संभल गहरे जल में नहाने के दौरान डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना राजघाट में गंगा स्नान के दौरान 27 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र नैक्सेलाल निवासी पनैठी थाना अकराबाद अलीगढ़ स्नान के दौरान गहरे जल में चपेट में आने के कारण डूब गया। अहार क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए पहुंचा एक युवक भी गहरे जल में डूब गया। अभी तक डूबे युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।

एसडीएम गजेंद्र सिंह, तहसीलदार नवीन कुमार व सीओ विकास प्रताप सिंह के नेतृत्व में गंगा घाटों पर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन गंगा में डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है। 

जल पुलिस की तैनाती की मांग

क्षेत्र के राजघाट एवं नरौरा के गांधीघाट, बांसीघाट, नरवर गंगाघाट एवं निकट के थाना रामघाट में गंगाघाटों पर गंगा स्नान पर्वों पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं। ऐसे में लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जल पुलिस, मोटर बोट और एनडीआरएफ की टीम तैनात करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed