फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar DM inspected Kovid Hospital, workers found absent

कोविड अस्पताल का डीएम ने किया  निरीक्षण, नदारद मिले कर्मी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar DM inspected Kovid Hospital, workers found absent
कोविड अस्पताल में लोगों से जानकारी लेते डीएम । - फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। डीएम रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को वीआईआईटी में बनाये गये कोविड-19 एल-1 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिला, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम रविन्द्र कुमार ने व्यवस्थाएं देखीं। किसी भी कर्मी के ड्यूटी पर तैनात नहीं होने के कारण कोरोना संक्रमित व्यक्ति अस्पताल से गुपचुप तरीके से बाहर जा सकता है। जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ता है। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मी को बुलाये जाने पर उसके द्वारा बताया गया कि सुबह की शिफ्ट में तैनात डॉक्टर अपरान्ह 2 बजे से अपनी ड्यूटी समाप्त होने पर दूसरी शिफ्ट के डॉक्टर के आने से पूर्व ही चले गये तथा दूसरी शिफ्ट वाले चिकित्सक समय पर नहीं आए। इसलिए निरीक्षण के दौरान कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं मिले। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को निर्देश दिये कि संबंधित  डॉक्टर की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही 48 घंटे के भीतर अवगत कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से खाना, पानी, साफ-सफाई, दवा, डॉक्टर द्वारा उपचार के संबंध में जानकारी ली। मरीजों द्वारा सुबह में चाय-नाश्ता एवं दोपहर, शाम को समय से खाना उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी। कुछ मरीजों द्वारा खाना सही न मिलने की भी जानकारी दी। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिये कि संबंधित खाना आपूर्तिकर्ता से खाने की गुणवत्ता में सुधार कराया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed