फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Dead body of a young man found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Dead body of a young man found hanging under suspicious circumstances
खानपुर। नगर के नेकजन वार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने दो दिन पूर्व हुए झगड़े में रंजिश मानते हुए  अन्य आरोपियों द्वारा युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में असफल हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह नेकजन वार्ड निवासी विधवा महिला तोहीदा कुरैशी अपनी बैठक में गर्इं। उस दौरान उनके २२ वर्षीय पुत्र दानिश का शव पंखे पर लटका हुआ था। जिसे देख महिला की चीख निकल गई। शोर शराबे के बाद अन्य परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच  कर शव को नीचे उतारा और जांच पड़ताल के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  वहीं, मृतक के चचेरे भाई फरमान ने थाने पर तीन नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पीडि़त परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व ठेली लगाने पर दानिश की मोहल्ला निवासी एक युवक से कहासुनी हो गई थी। जिस पर 29 मई की शाम डहर मार्ग पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दानिश को लोहे के घूसों से मारा था। पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर पीडि़त दानिश को डॉक्टरी के लिए सीएचसी भेजा। जहां से उसे एक्स-रे के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल भेज दिया। एक्स-रे रिपोर्ट में डॉक्टर ने पसली टूटने पर उसे प्लास्टर भी लगाया। ..तो आत्महत्या की है! सूत्रों के अनुसार दानिश को दबंग फैसला करने के लिए धमका रहे थे। साथ ही यह भी कहा गया कि आरोपी पक्ष ने पीडि़त के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखाई है। जिससे वह आहत था, इसी कारण उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। कोट प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीडि़त पक्ष की तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में दर्ज एनसीआर में आज की घटना को अंकित किया जाएगा और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - मनीष यादव, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed