फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar covid-19 Sikandrabad resident woman found corona infected

सिकंदराबाद निवासी महिला मिली कोरोना संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahar covid-19 Sikandrabad resident woman found corona infected
माई सिटी रिपोर्टर बुलंदशहर/सिकंदराबाद। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सिरोधन में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब जनपद में कोरोना के कुल मरीज ७७ हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से अब तक ५६ मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, महिला के कोराना पॉजीटिव पाए जाने के बाद प्रशासन गांव के मोहल्ले को सील करने की तैयारी में लग गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी महिला मार्च माह में घर में गिर गई थीं। जिससे उन्हें फै्रक्चर हो गया था। बताया जाता है कि परिजनों ने उसे बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया था। परेशानी होने पर लॉकडाउन के चलते परिजन उसे बाहर नही ले जा सके। किसी प्रकार महिला को परिजनों ने नोएडा के काशीराम मेडिकल अस्पताल में दिखाया। जहां पहले कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। गुरुवार को आई रिपोर्ट में महिला में कोरोना पुष्टि हुई। जिलाधिकारी रविंद कुमार ने बताया कि महिला को चि_ा स्थित कोविड-१९ एल वन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जबकि चार परिजनों को जांच के बाद क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं, एसडीएम रविशंकर ने बताया कि गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर उसकी सीमाओं को सील किये जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि फिलहाल जनपद में कोराना के सक्रिय मरीज २० रह गए हैं, जिनका कोविड १९ अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ब्लड बैंक प्रभारी समेत सात का भेजा सैंपल बुलंदशहर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात महिला चिकित्सक के पति में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बृहस्पतिवार को महिला समेत सात का सैंपल जांच को भेजा गया। फिलहाल सभी को होम क्वारंटीन का निर्देश देकर घर भेज दिया गया हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जेवर निवासी नेत्र चिकित्सक में तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार चिकित्सक के परिवार समेत दो अन्य का सैंपल लिया गया। बताया कि ब्लड बैंक प्रभारी के पति में कोरोना संक्रमित मिलने पर परिवार के पांच सदस्य, पैथोलॉजी लैब का एलटी का सैंपल लिया गया। साथ ही नगर के राधानगर निवासी एक युवक द्वारा गले में परेशानी बताने पर संबंधित का सैंपल भी लेकर जांच को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सभी होम क्वारंटीन में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed