फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Corona positive woman ran from district hospital

जिला अस्पताल से भागी कोरोना संक्रमित महिला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Corona positive woman ran from district hospital
बुलंदशहर। जिला अस्पताल की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कोरोना की जांच कराने के लिए आई खुर्जा की एक महिला जिला अस्पताल से जांच के बाद भाग गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को उसके घर से पकड़कर कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वार्ड से महिला के जाने की लापरवाही पर सीएमएस ने एक वार्ड आया और एक स्टाफ नर्स का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। खुर्जा के शिवपुरी निवासी एक महिला बीमार थी। बुखार के बाद बाद परिजनों ने उसे खुर्जा के सरकारी अस्पताल में दिखाया। कोरोना के लक्षण नजर आने पर चिकित्सकों ने उसे जांच के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच के लिए सैंपल लिया गया और फिर वार्ड में भर्ती कर दिया गया। देर शाम महिला वार्ड से एक युवक के साथ भाग गई। युवक महिला का बेटा बताया जा रहा है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर डॉक्टर वार्ड में पहुंचे तो महिला गायब थी। इसके बाद जिला अस्पताल में खलबली मच गई। बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को उसके घर से पकड़कर कोविड-19 अस्पताल चिट्टा में भर्ती कराया। इसके बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने महिला के वार्ड से फरार होने की जानकारी कर्मचारियों और डॉक्टरों से ली। इसमें वार्ड आया रजनी और स्टाफ नर्स ह्रदयेश की लापरवाही बताई गई। सीएमएस ने बताया कि एक-एक दिन का वेतन काटने के साथ चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed