फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar chola Couple commits suicide after being cut from the train

ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar chola Couple commits suicide after being cut from the train
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चोला चौकी के गांव नगला इलाहाबाद में प्रेमी युगल ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गाँव निवासी एक किशोरी उम्र 16 वर्ष और एक युवक 18 वर्ष आपस में प्रेम करते थे। वह शादी करना भी चाहते थे। परिवार वाले इस बात से नाराज थे। दो दिन पहले ही लड़की के चाचा ने लड़के के खिलाफ चोला चौकी में लड़की से मारपीट करने के आरोप में तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार रात भी इन दोनों के परिजनों में प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी वह मारपीट हो गई थी। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार देर रात 12:00 बजे के बाद दोनों ने गांव रोल गांव के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। जब सुबह लोग बाग अपने खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे, तब उनके शव क्षत-विक्षत कटे हुए रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा।परिजन भी ढूंढते हुए वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया की सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed