फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Anupshahar MLA became member of Workers and Labor Commission

अनूपशहर विधायक बने कामगार और श्रमिक आयोग के सदस्य

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Anupshahar MLA became member of Workers and Labor Commission
अनूपशहर विधायक संजय शर्मा। - फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। लॉकडाउन और अनलॉक फेज 1 में बड़ी संख्या में आए प्रवासी कामगारों को सूबे के मुख्यमंत्री ने रोजगार मुहैया कराने के लिए एक आयोग बनाया था। जिसे उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक आयोग का नाम दिया गया। इसमें अनूपशहर विधायक संजय शर्मा को सदस्य बनाया गया है। इससे भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। लोगो द्वारा संजय शर्मा को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। कोरोना आपदा से पैदा हुई विषम परिस्थितियों में कामगारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराए जाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए विगत जून माह में प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक आयोग का गठन किया था। इसमें मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित कैबिनेट मंत्री आयोग के अध्यक्ष होंगे। इस आयोग में कुल सात सदस्य नामित किए गए हैं। सूबे के पांच विधायकों को इसका सदस्य नामित किया गया है। इनमें बुलंदशहर जिले की अनूपशहर सीट से विधायक संजय शर्मा को सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा संजय यादव विधायक सिकंदरपुर, राजीव सिंह विधायक बबीना, रामप्रताप वर्मा विधायक उतरौला और श्याम बिहारी विधायक फरीदपुर सदस्य नामित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त श्रमिक और औद्योगिक संगठनों के एक-एक प्रतिनिधि को सदस्य नामित किया गया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, पालिकाध्यक्ष मनोज गर्ग, संजय माहेश्वरी, आदि ने संजय शर्मा के सदस्य नामित होने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed