फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Anamika got a job with the degree of Ram Manohar Lohia University

राम मनोहर लोहिया विवि की डिग्री से अनामिका ने पाई थी नौकरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Anamika got a job with the degree of Ram Manohar Lohia University
बुलंदशहर। जनपद के कस्बा स्याना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फर्जी तरीके से नौकरी पाकर और वेतन की राशि लेकर फुर्र होने वाली अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका के दस्तावेज सामने आ गए हैं। उसने नियुक्ति के समय बीएससी प्रथम वर्ष की अंक तालिका की द्वितीय प्रति लगाई है। शिक्षिका के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र भी पूरी तरह से संदिग्ध होने की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला स्याना के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वर्ष 2018-19 में वार्डन रही थी। उसकी नियुक्ति से संबंधित फर्जीवाड़े का मामला खुलने के बाद बीएसए के आदेश पर जांच चल रही है। विभाग ने जब शिक्षिका के शैक्षिक प्रमाण पत्र खंगाले हैं तो उसमें फैजाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीएससी प्रथम वर्ष की अंकतालिका मिली है। रघुकुल महिला विद्यापीठ सिविल लाइंस गोंडा कॉलेज अनामिका का कॉलेज रहा है। उसने वर्ष 2009 में गोंडा के पारसपुरी स्थित बीएमजेबीआईसी कॉलेज से इंटरमीडिएट विज्ञान विषय में पास की है। इसमें शिक्षिका को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई है। तत्कालीन बीएसए अम्बरीष कुमार द्वारा जो शिक्षिका को नियुक्ति पत्र दिया गया है उसमें शिक्षिका ने अपना पता ग्राम हसनपुर भोंगांव जिला मैनपुरी लिखवाया है। बताया गया कि विभागीय अफसरों इस पते पर अनामिका शुक्ला के बारे में पता लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक इस मामले में जांच समिति को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। अफसरों और जांच टीम का दावा है कि जल्द ही सफलता पा ली जाएगी। सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र लग रहे संदिग्ध अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका ने आवेदन पत्र में शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाएं हैं वह पूरी तरह से जांच समिति को संदिग्ध लग रहे हैं। फैजाबाद विश्व विद्यालय की जो मार्कशीट है वह भी सही प्रतीत नहीं हो रही है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि शैक्षिक प्रमाण पत्र किसी और के हैं और नौकरी करने वाली शिक्षिका कोई और है। जांच समिति पूरी तरह से शैक्षिक प्रमाणपत्रों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया गया कि अब फर्जीवाड़े की परते खुलने लगी हैं और इसकी तह तक जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोट अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका द्वारा की गई फर्जी तरीके से नौकरी की जांच जारी है। उसके सभी के शैक्षिक प्रमाण पत्र गोंडा जिले के हैं। पूरे प्रकरण में जांच समिति काफी तेजी से जांच कर रही है। शिक्षिका ने जो अपना मैनपुरी का पता लिखवाया है। उस पर भी नोटिस जारी किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में एफआईआर कराई जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed