फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar An attempt to murder a married woman by burning her for dowry

दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर हत्या की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar An attempt to murder a married woman by burning her for dowry
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की। साथ ही उसकी जलाकर हत्या की कोशिश भी की गई। जिसके बाद से पीडि़ता अपने मायके में रह रही है और उसने जब सिकंदराबाद थाना पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बाजार माधोदास निवासी नाजिया ने एसएसपी को पत्र भेजकर बताया कि उसका निकाह १५ नवंबर २०१९ को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में नकदी आदि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि गत २९ जून को आरोपी ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे जलाकर हत्या की कोशिश की। लेकिन, शोर शराबे पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीडि़ता अपने मायके चली गई। जहां उसने पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed