फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar Ahmedgarh The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahar Ahmedgarh The young man died in suspicious circumstances
अहमदगढ़। क्षेत्र के गांव सतबरा के जंगल में स्थित ईट भट्टा के पास बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकीदार की सूचने पर पहुंची पुलिस ने शव चिता से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेज है। जनपद अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव चदरुआ निवासी जगदीश अपनी पत्नी रेखा, बेटा जय भीम, धनवीर, कुंवरजी के साथ पिछले करीब छह माह से गांव सतबरा में स्थित ईट भट्टे पर ईट पथाई का कार्य कर रहा था। मृतक धनवीर के भाई जयभीम ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे उसका छोटा भाई धनवीर शराब पीकर झोपड़ी पर आया। उस दौरान पिता ने धनवीर को फटकार लगाते हुए शराब नहीं पीने की चेतावनी दी। धनवीर पिता की फटकार से क्षुब्ध होकर जंगल चला गया। करीब एक घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजन तलाश करते हुए जंगल पहुंचे। वहां धनवीर का शव पेड़ पर झूलता हुआ देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रात्रि में ही पुलिस को बगैर सूचना दिए जंगल में ही शव का अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। उसी दौरान गांव के चौकीदार ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक घनेंद्र यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed