फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar 1390 cases of lockdown violations have been registered so far

लॉकडाउन उल्लंघन के अब तक 1390 मामले हो चुके हैं दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar 1390 cases of lockdown violations have been registered so far
बुलंदशहर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती कर रही है। बावजूद इसके कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस 24 मार्च से लेकर अब तक चार हजार 452 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इन सभी पर आरोप है कि वह लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। चेतावनी देने के बाद भी बाज नहीं आए। एसपी सिटी एवं कोरोना सेल के नोडल अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार तक इन मुकदमों की संख्या 1382 थी। जिनमें 4416 लोगों को नामजद कराया गया था। बुधवार को इन मुकदमों की संख्या बढ़कर 1390 हो गई। जिनमें 4452 लोगों को नामजद किया गया है। जिससे साफ है कि पिछले 24 घंटे में पुलिस ने आठ मुकदमों को दर्ज किया है। जिनमें 36 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 13 हजार 537 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं, 11 लाख 81 हजार 700 रुपये का वाहनों से जुर्माना वसूला जा चुका है। 658 वाहनों को सीज किया जा चुका है। लॉकडाउन का पालन कराने में बाधा बन रहे वाहनों के पास भी जिला प्रशासन की तरफ से लगातार बनाए जा रहे हैं। ऐसे वाहनों की जिले में संख्या 11 हजार 376 पहुंच गई है। बता दें कि कुछ वाहन स्वामियों ने नेताओं और अन्य के बलबूते वाहनों के पास बेवजह बनवाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed