{"_id":"66b6b4d0c83ff3e30f07a457","slug":"buffalo-theft-report-filed-on-court-orders-after-20-months-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-438339-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 20 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई भैंस चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 20 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई भैंस चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम निवासी सोबीर सिंह राणा को भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 20 महीने तक पुलिस और कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ा। राणा का कहना है कि 29 नवंबर 2022 को छह भैंस चोरी के मामले में पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट का सहारा लिया। इसके बाद 2024 में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
सोबीर सिंह का कहना है कि उन्होंने ऋण लेकर छह भैंसे खरीदी और पशु पालन कर परिवार का पालन पोषण शुरू किया। 29 नवंबर 2022 को उनकी भैंस चोरी हो गई। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में लिखित तहरीर दी और 30 नवंबर 2022 को डायल 112 पर पुलिस को भी सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में उन्होंने कुलदीप, आफताब और दो अन्यों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने इन दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन बाद में छोड़ दिया। 11 जनवरी 2024 को फिर से लिखित तहरीर दी। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।