फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother accused of murder of brother in property dispute arrested

Ghaziabad News: संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के मामले में आरोपी भाई गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Brother accused of murder of brother in property dispute arrested
गाजियाबाद। हिंडन विहार में दो मई की शाम हाजी मूसा की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में नंदग्राम पुलिस ने शनिवार को नामजद सगे भाइयों में से एक भाई अहसान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी ने संपत्ति के बंटवारे के विवाद में हत्या करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि अहसान हिंडन विहार का ही रहने वाला है। तीन मई को हिंडन विहार निवासी शाहरुख खान ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ में अहसान ने बताया कि उनकी भोजपुर के गांव सैदपुर में पुस्तैनी जमीन, मकान व घेर है। जिसमें तीन और भाई इदरीश, बिल्लू व शेरू रहते हैं। गांव के मकान व घेर का बंटवारा नहीं हुआ है। वह और इनका भाई गुलजार उर्फ सुंदर गांव के मकान व घेर के हिस्से को बेचना चाहते थे। इसको लेकर उन्होंने कई बार हाजी मूसा से इस संबंध में बात की लेकिन वह हिस्सा बांटने को मना कर देता थे। तभी से हाजी मूसा को सबक सिखाने की ठान ली थी। इसके लिए उसने गुलजार उर्फ सुंदर से इस बारे में बात की। दो मई की शाम दोनों हाजी मूसा के पास गए और हिस्सा बंटवारा करने के लिए कहने लगे, तो हाजी मूसा ने बंटवारा करने से मना कर दिया। तभी गुलजार ने गुस्से से चाकू से हाजी मूसा पर कई वार कर दिए और वहां से दोनों भाग गए। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि गुलजार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed