फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bridge to be built over the Hindon; commute from Loni to Raj Nagar Extension to become easier.

Ghaziabad News: 42 करोड़ से हिंडन पर बनेगा पुल, लोनी से राजनगर एक्सटेंशन की राह होगी आसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bridge to be built over the Hindon; commute from Loni to Raj Nagar Extension to become easier.
लोनी। शुक्रवार को सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने हिंडन नदी पर लोनी को राजनगर एक्सटेंशन से जोड़ने वाले करीब 42 करोड़ रुपये की लागत के सेतु निर्माण और लोनी तिराहा से भोपुरा मार्ग के छह करोड़ रुपये से नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पुल की लंबाई करीब 182 मीटर होगी और दोनों ओर करीब 200-200 मीटर के पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। पुल बनने से लोनी देहात के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों के लाखों लोगों को राजनगर एक्सटेंशन की ओर आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस पुल की मांग कर रहे थे। फर्रुखनगर पहुंचने पर ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने कहा कि कई पीढ़ियों से चली आ रही पुल की मांग अब पूरी होने जा रही है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि पुल और सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। लोनी तिराहा से भोपुरा मार्ग का नवीनीकरण भी यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि लोनी तिराहा अब शिव चौक के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, अरविंद गोयल, दीपक सिंघल, सुनील धीमान, सतबीर चौधरी और पवन वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



लोनी-भोपुरा मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ
लोनी तिराहा स्थित शिव मंदिर में पूजन के बाद शुक्रवार को लोनी-भोपुरा मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से सड़क की स्थिति में सुधार होगा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed