फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bride ran away from house on next day of marriage police filed a report

नई-नवेली बहू ने दिए गहरे जख्म: शादी के अगले ही दिन दूल्हन ने किया कुछ ऐसा, पति ही नहीं सब पीट रहे माथा

Wed, 14 Jun 2023 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Jun 2023 10:57 PM IST
सार

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामले में युवती सहित तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Bride ran away from house on next day of marriage police filed a report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बहाने भोले-भाले लोगों को फंसाने वाला गिरोह सक्रिय है। ऐसा ही एक मामला हापुड़ के पिलखुवा थाने में दर्ज हुआ। जिसमें एक दुल्हन शादी के अगले दिन लाखों रुपये कीमत के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इस गिरोह का संचालन रुद्रपुर और गढ़मुक्तेश्वर से किया जाता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थानांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत छह जून को उसकी मुलाकात गढ़मुक्तेश्वर निवासी सुरेश शर्मा से हुई। उसने पीड़ित से उसके पुत्र की शादी कराने की बात कही और सुरेश एवं उसके परिवार को लेकर रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड में पहुंचा। जहां उनकी मुलाकात लक्ष्मण शर्मा नामक व्यक्ति से कराई गई। लक्ष्मण शर्मा ने पीड़ित परिवार को एक युवती दिखाई। जिसकी उम्र 20-22 साल थी। युवती का नाम रेखा बताया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कराने की बात कहकर आरोपियों ने पीड़ित से 80 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसके बेटे की युवती के साथ शादी कर दी गई। गत नौ जून को पीड़ित परिवार दुल्हन को लेकर गांव आ गया। अगले दिन गत 10 जून की सुबह दुल्हन को घर में न देखकर परिवार के सदस्य दंग रह गए। आरोप है कि दुल्हन लगभग पांच लाख रुपये कीमत के गहने ले गई। 

विज्ञापन

तलाश के दौरान दुल्हन का सुराग न लगने पर पीड़ित परिवार रुद्रपुर पहुंचा। जहां उसे पता चला कि आरोपी लक्ष्मण और सुरेश के पास बरेली निवासी एक युवती है। जिसकी खूबसूरती के बल पर आरोपी शादी का झांसा देकर लोगों को फंसाते है और मौका पाकर युवती गहने एवं नकदी लेकर फरार हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed