फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bravery: Despite being stabbed in the stomach, the guard caught the thief

बहादुरी : पेट में चाकू लगने के बाद भी गार्ड ने दबोचा चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Bravery: Despite being stabbed in the stomach, the guard caught the thief
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में नया बस अड्डा स्थित रेड मॉल में सोमवार को चार चोर घुस गए। चोर वहां रखे तार का बंडल चोरी करने लगे। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने चोरों को देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तीन सुरक्षा गार्ड ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों को आता देख चोर भागने लगे। इस दौरान सुरक्षा गार्ड नृपेंद्र ने एक चोर को दबोच लिया। इस पर चोर ने नृपेंद्र के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद भी उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए चोर को पकड़े रखा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन निवासी बिज्जू ने बताया कि वह रेड मॉल के प्रबंधक हैं। मॉल में उनकी सिक्योरिटी लगी हुई है। 27 मई को मॉल में मनीष, सोनेश, राहुल, अर्जुन सिंह, जगपाल और नृपेंद्र की ड्यूटी लगी थी। सोमवार को सूचना मिली कि मॉल में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया है। नृपेंद्र अन्य गार्ड सुनील कुमार और योगेश कुमार के साथ संदिग्धों की तलाश मॉल के अंदर और बाहर करने लगे। इसी बीच तीन लोग मॉल की दीवार फांदकर तार के बंडल चोरी कर ले जाते दिखाई दिए। गार्ड नृपेद्र के अलावा अन्य गार्डों ने चोरों को पकडऩे का प्रयास किया। कुछ गार्ड भाग रहे चोरों के पीछा करने लगे और नृपेंद्र अन्य के साथ मिलकर एक चोर को दबोच लिया जिसने नृपेंद्र के पेट में चाकू मार दिया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम अमन निवासी नूरानी मस्जिद के पीछे कैला भट्ठा बताया। मामले में प्रबंधक बिज्जू ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि अमन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed