फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Both robbers who snatched earrings from a sub-inspector's wife arrested in an encounter; one shot in the leg

Ghaziabad News: दरोगा की पत्नी से कुंडल लूटने वाले दोनों लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Both robbers who snatched earrings from a sub-inspector's wife arrested in an encounter; one shot in the leg
मोदीनगर। मोदीनगर पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए कुंडल, तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस शुक्रवार रात सीकरी-कलछीना रोड पर चेकिंग कर रही थी। बाइक पर दो संदिग्ध दिखे, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे भाग निकले। इस दौरान बाइक गिर गई और दोनों पैदल भागने लगे। भागते हुए एक लुटेरे ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लगी, दूसरे को पीछा कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के नाम फारुख उर्फ छोटू और मोहम्मद हाशिम निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ बताए गए हैं। घायल फारुख है। पुलिस के अनुसार दोनों पर मेरठ और गाजियाबाद में छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 अगस्त को कृष्णाकुंज कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी महिला शशिबाला से दोनों कानों के कुंडल लूटे थे। शशिबाला के पति जगपाल सिंह यूपी पुलिस में दरोगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed