फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Boiling oil was poured on a minor due to a minor dispute angry people blocked road In Bulandshahr

UP: मामूली विवाद में नाबालिग पर खौलता तेल डाला, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम... बाजार बंद; इलाके में तनाव

Sun, 07 Apr 2024 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Apr 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
Boiling oil was poured on a minor due to a minor dispute angry people blocked road In Bulandshahr
भीड़ ने थाने को घेरा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी नवीन सब्जी मंडी में रविवार सुबह मामूली विवाद में गुट भिड़ गए। इस दौरान गैर समुदाय के एक युवक ने दूसरे समुदाय के एक किशोर पर खौलता तेल डाल दिया। तेल पास ही खड़े दूसरे युवक पर भी जा गिरा। जिससे दोनों झुलस गए। 
विज्ञापन


किशोर विकास सैनी गंभीर रूप से झुलसा है। उसको हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। घटना के विरोध में लोगों ने थाने में हंगामा किया और महिलाओं ने शहीद तिराहे पर जाम लगा दिया। मौहल्ला श्यौदत्त निवासी विकास सैनी नवीन सब्जी मंडी में गया था। 
विज्ञापन


वह सैदपुर रोड स्थित एक सब्जी दुकान पर काम करता है। इसी के चलते वह मंडी में सब्जी खरीदारी करने गया था। बताया गया कि विकास सैनी पूरी-सब्जी के ठेले पर खड़ा था। तभी एक युवक ने उससे पैसों का तकादा किया और गाली गलौज के बाद आरोपी ने विकास सैनी पर तेल उड़ेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेरठ ले जाया गया है। वहीं, विकास के पास खड़ा एक व्यक्ति सुभाष सैनी भी झुलस गया। उसे बुलंदशहर रेफर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने शहीद तिराहे पर जाम लगा दिया। घटना के विरोध में बाजार भी बंद कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed