फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of youth who drowned while bathing in Ganges canal was found four days later near Chittaura bridge

Ghaziabad: गंग नहर में नहाते समय डूबे युवक का चार दिन बाद चितौड़ा पुल के पास मिला शव, दिल्ली का रहने वाला था

Wed, 27 Aug 2025 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Aug 2025 11:09 PM IST
सार

तुषार 23 अगस्त को दिल्ली से छोटा हरिद्वार गंगनहर मुरादनगर में नहाने के लिए आया था, नहाते समय तुषार गंग नहर में काफी आगे चला गया, तेज बहाव के कारण तुषार गंग नहर में डूब गया था।

विज्ञापन
Body of youth who drowned while bathing in Ganges canal was found four days later near Chittaura bridge
तुषार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गंग नहर में नहाते हुए डूबे युवक का शव चार दिन बाद चितौड़ा पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया। युवक के शव की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र में गंगनहर से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है, शव की पहचान दिल्ली पहाड़गंज निवासी तुषार 21 के रूप में की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बुधवार दोपहर नाहल चौकी क्षेत्र गंगनहर में चितौड़ा पुल के पास एक युवक का शव उतराता मिला, जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि थाना मुरादनगर क्षेत्र में दिल्ली पहाड़गंज निवासी विक्रम ने तहरीर दी थी कि उनका 21 वर्षीय बेटा तुषार अपने साथियों के साथ 23 अगस्त को दिल्ली से छोटा हरिद्वार गंगनहर मुरादनगर में नहाने के लिए आया था, नहाते समय तुषार गंग नहर में काफी आगे चला गया, तेज बहाव के कारण तुषार गंग नहर में डूब गया। परिजन व गोताखोर तभी से उसकी तलाश कर रहे थे, बुधवार को तुषार का शव चार दिन बाद घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पिता विक्रम ने उसकी पहचान तुषार निवासी पहाड़गंज दिल्ली के रूप में की, पुलिस ने शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed