फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of Man Who Drowned in Ganga Canal Recovered from Irrigation Channel

Ghaziabad News: रजवाहे में मिला गंग नहर में डूबे व्यक्ति का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Body of Man Who Drowned in Ganga Canal Recovered from Irrigation Channel
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गालंद के पास रजवाहे में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान का प्रयास किया। शव की पहचान 42 वर्षीय धर्मवीर सिंह निवासी नोएडा सेक्टर 122 गांव पृथला के रूप में हुई है। धर्मवीर सिंह बृहस्पतिवार को मुरादनगर की गंग नहर में नहाते समय बह गए थे।
विज्ञापन


धर्मवीर सिंह मूल रूप से आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र की अमर कॉलोनी खंडोली रोड के रहने वाले थे और वर्तमान में नोएडा में रह रहे थे। बृहस्पतिवार को वे साथियों के साथ गंग नहर घाट पर नहाने आए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बह गए। उनके साथ नहा रहे कुलदीप को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि धर्मवीर की तलाश लगातार की जा थी। धर्मवीर का शव बहकर गालंद के पास रजवाहे में पहुंच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पहचान की पुष्टि होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मुरादनगर गंग नहर में डूबे धर्मवीर सिंह का शव गालंद क्षेत्र के रजवाहे में मिला है। परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed