{"_id":"6a440beaa0b37f58e60087c3","slug":"body-of-delhi-youth-found-in-ganga-canal-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-920464-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गंगनहर में मिला दिल्ली के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गंगनहर में मिला दिल्ली के युवक का शव
विज्ञापन
मसूरी। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पुल के नजदीक मंगलवार की सुबह टहलने गए लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। शव की पहचान दिल्ली निवासी सागर के रूप में हुई है।
एसीपी मसूरी अजय ने बताया कि दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी निवासी विकास गोयल के मुताबिक उनका बेटा सागर (22) रविवार को मुरादनगर स्थित गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाने आया था। नहाते समय सागर डूब गया था। मंगलवार की सुबह आठ बजे मसूरी पुलिस ने परिजनों को शव मिलने सूचना दी। शव की पहचान सागर के रूप में हुई। एसीपी ने बताया कि शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।