फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of an unknown youth was murdered and thrown in forest in Jasroop Nagar village of Hapur

अवैध संबंध या रंजिश?: युवक को पीट कर मारा, शव के पास पड़ा था इस्तेमाल हुआ निरोध, अस्त-व्यस्त थे कपड़े

Thu, 13 Feb 2025 09:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Feb 2025 09:23 PM IST
सार

व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका है। सिर में गंभीर चोट है। जेब में बिहार का आधार कार्ड मिला है। पुलिस पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन
Body of an unknown youth was murdered and thrown in forest in Jasroop Nagar village of Hapur
खेत में मिला अज्ञात शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर के जंगल में बुधवार रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से कुछ कपड़े और बिहार के पते का एक आधार कार्ड बरामद किया है। इसके अलावा शव के पास से प्रयोग किया निरोध भी बरामद किया गया है। ऐसे में आशंका है कि अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने आसपास के मकानों से दो महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

मोहल्ला जसरूपनगर के जंगल के पास कुछ लोगों द्वारा प्लाटिंग की जा रही है। जहां कुछ लोगों ने मकान भी बना लिए हैं। गुरुवार सुबह स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले तो प्लाटिंग में बने एक मकान के सामने खेत में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसकी पैंट भी खुली हुई थी। सूचना पर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद एएसपी विनीत भटनागर, सीओ जितेंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया मगर, कामयाबी नहीं मिल सकी। लोगों ने बताया कि उन्होंने इस व्यक्ति को पहले कभी इस क्षेत्र में नहीं देखा।

विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच की। जांच करने पर शव के पास से पुलिस को प्रयोग किया गया निरोध, कपड़े व एक आधार कार्ड बरामद किया है, जो बिहार के पते का है, जिसका नाम रोहित है। हालांकि मृतक की उम्र और आधार पर दर्ज उम्र अलग-अलग होने के कारण पुलिस को आशंका है कि बरामद आधार कार्ड मृतक का नहीं है। हालांकि पुलिस उसकी जांच कर रही है।

लोग बोले आसपास के क्षेत्र में होता है जिस्मफरोशी का धंधा
जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है, वहां इक्क-दुक्का मकान ही हैं। पुलिस को पूछताछ में लोगों ने बताया कि हाल ही में कुछ परिवार यहां आकर बसे हैं, उन्हें आशंका है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। ऐसे में आशंका है कि अवैध संबंधों के चलते ही यह हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस ने आसपास के मकानों से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पास के ही एक मकान के दरवाजे पर खून के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है। 

मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका है कि धारदार हथियार से सिर पर वार कर व्यक्ति की हत्या की गई है। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - ज्ञानंजय सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed