फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body found in a suitcase on NH 9 was that of Rakhi from Gurugram

सूटकेस वाली लाश को लेकर खुलासा: गुरुग्राम की राखी का था शव, पति ने ही की हत्या, 2019 में हुई थी शादी

Sat, 23 Nov 2024 08:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Nov 2024 08:48 PM IST
सार

आपसी विवाद के बाद पिटाई के दौरान राखी ने दम तोड़ दिया था। शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बाईपास के किनारे शव फेंक दिया था। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।

विज्ञापन
Body found in a suitcase on NH 9 was that of Rakhi from Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एनएच-09 पर बाईपास किनारे लाल सूटकेस में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शव गुरुग्राम के राजीव चौक निवासी राखी का था और पति ने ही विवाद होने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पति ने साथियों की मदद से उसे यहां फेंक दिया था। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

विज्ञापन

16 नवंबर की सुबह कुछ लोगों ने हाईवे के किनारे लाल सूटकेस देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूटकेस में महिला का शव बरामद होने पर सभी के होश उड़ गए थे। महिला की शिनाख्त पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी थी। जिसके लिए पुलिस की तीन टीमों ने मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पर लगे कैमरों को खंगालकर ऐसी कारों की जांच की गई जो आने के बाद कुछ ही अंतराल में वापस लौटी थीं। हाईवे पर लगे कैमरों की रिकार्डिंग भी खंगाली गईं। जिसके बाद हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरो से पूरे मामले की तह तक पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मृतका की शिनाख्त के बाद पता चला कि राखी का 14 नवंबर को गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित घर में पति अंकुश से विवाद हुआ था। 

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि राखी की अंकुश से 2019 में शादी हुई थी। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी। पुलिस उसके परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि राखी अपने पति को उसके परिजनों से बात करने से मना करती थी और बात को लेकर दोनों में उस दिन भी विवाद हुआ। जिसके कारण अंकुश ने पिटाई के बाद गला दबाकर राखी की हत्या कर दी। 

जिसके बाद शव को एक दिन तक आरोपी ने अपने साथ घर में ही रखा और इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। 15 नवंबर की रात वह शव को ठिकाने लगाने के लिए कार के माध्यम से हापुड़ पहुंचा और सूटकेस को यहां फेंककर फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे मामले में अंकुश ने किसी अन्य की मदद तो नहीं ली इसकी जांच की जा रही है। 

इसके अलावा घटना से जुड़े सुबूत भी जुटाए जा रहे हैं। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पति द्वारा राखी की हत्या करना प्रकाश में आ रहा है। फिलहाल मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी कई सवाल अनसुलझे हैं, जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed